5:02 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा नगर का वीवीआईपी स्टेशन रोड

घंटाघर से लिंक रोड तक गड्डे ही गड्ढे।

उझानी बदांयू 22 जुलाई।

नगर का वीवीआईपी स्टेशन रोड अपनी बदहाली पर खुद ही शर्मशार है,आलम यह है कि सडक पर बने गड्ढों में भरे बरसात के पानी से जब वाहन निकलते हैं तो गंदे पानी के छीटें दुकानों के अंदर पहुंचते हैं। राह चलते राहगीर तो अपने कपड़े रंगा कर ही घर पहुंचते हैं।
———————-
स्टेशन पर पैर रखते ही मेन सडक पर आते ही एक बडा गड्डा स्वागत को तैयार मिलेगा। बाइक ,ई-रिक्शा चालक,व रेलवे की लोडिंग अनलोडिंग को आने जाने वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडता है।

—————–
रामलीला ग्राउंड गेट पर भी सडक में बड़े बड़े गड्ढे नजर आते हैं,पास में ही
चैयरमेन पूनम अग्रवाल का भी निवास है।

————-
नगरपालिका परिषद के दोनों गेट पर भी गड्डे ही गड्ढे जिम्मेदारों को नहीं देते दिखाई। अगर सडक नहीं बने तो पेचवर्क कराकर भी गड्ढों को भरवाया जा सकता है। जिससे राहगीरों के कपड़ों पर गंदे पानी के छीटें ना आऐ।
——————–
कोतवाली गेट से सरकारी अस्पताल, पोस्टआफिस से घंटाघर मोड तक सडक पर गड्ढों की भरमार राह चलना भी दूभर। यह हाल है वीवीआईपी स्टेशन रोड का रोजाना इस सडक से अफसर हो या नेता सभी निकलते हैं मगर जनता की परेशानी से किसी को सरोकार नहीं। जिम्मेदार तो वैसे भी मौन है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस