———————- उझानी बदांयू 22 जुलाई।
शिवरात्रि पास आते ही हाईवे से लेकर पूरा शहर शिवमय हो गया है। हाईवे और अन्य कांवड़ मार्गों पर डाक कांवड़ वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। हर ओर हर-हर महादेव की गूंज है। भोले बाबा के दीवाने थकान की परवाह किए बिना आगे बढ़ रहे हैं। शहर में कावड़ यात्रा का जोश और भक्ति चरम पर है।
महिलाऐ भोले बाबा के जयकारों और भक्ति भजनों में डूबी हैं तो शिवभक्त डीजे पर नाच गाकर मनोरंजन कर रहे हैं। रात के समय डीजे और रंग-बिरंगी झांकियों से शहर का स्वरूप ही बदल रहा है। कावड़ियों की सेवा को स्वयंसेवी संस्थाओं व पुलिस विभाग द्वारा शिविर लगाए गए हैं। अब 23 जुलाई कल को शिवरात्रि पर भव्य जलाभिषेक होगा।
कछला गंगा घाट से बदायूं तक कांवड़ियों की सेवार्थ रोजाना सामाजिक संगठनों के भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं।
हर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन है। अलग-अलग मनोकामना के लिए हर उम्र के शिवभक्त मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें बच्चे और युवा भी काफी संख्या में शामिल हैं। रंग-बिरंगे कावड़, डीजे और झांकियां यात्रा को और आकर्षक बना रहे हैं।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

