2:51 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कादरचौक मार्ग के डेंजरजौन पर लगे जाम से कार नाले में गिरते- गिरते बची

उझानी बदांयू 21 जुलाई।

उझानी-कादरचौक मार्ग पर अढौली फाटक से निकलते ही रेलवे रेक की लोडिंग के चलते धर्मकांटे के पास लगा जाम जो डेंजरजौन बन चुका। आज दोपहर लगे जाम के कारण साइड से निकलते वक्त एक ईको कार नाले में गिरते गिरते बची।

आज सुबह लगे जाम के कारण दोपहर तीन बजे तक कादरचौक मार्ग पर वाहनों का निकलना दूभर हो गया है काफी देर खड़ा रहने के बाद एक ईको कार चालक ने साइड से निकलना चाहा तो उसकी कार गंदे पानी के नाले में गिरते गिरते बच गई वर्ना कार में सवार कई लोगों के चोट लग सकती थी। राहगीरों ने किनारे से ही हाथों के सहारे कार को गिरने से बचा लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस