
उझानी बदांयू 18 जुलाई।
गुरुवार को नगर की पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में रिटेल आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
जिससे ग्राहकों को बैंक के रिटेल ऋण जैसे हाउसिगं लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, भाई प्रोपर्टी लोन और पेशन लोन के बारे में जानकारी दी गई। ऋण स्वीकृत पत्र बांटे गए। जिसके मुख्य अतिथि लीड बैंक मैनेजर रिकेश रंजन ने ग्राहकों को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं और शाखा प्रबंधक सुधाकर तिवारी, ऋण प्रबन्धक कृष्ण पाल ने ऋण और लोन संबंधी जानकारियां दीं। इस मौके पर अश्वनी कुमार, नागेन्द्र यादव, उभा शंकर, मुनीश, पुष्पेन्द्र, लक्ष्मी लाल, रोहित, उदयवीर, सुखपाल आदि लोग मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

