वृद्ध जनों को किया समाजवादी प्रदेश सचिव ने सम्मानित।
उझानी बदांयू 30 जून।
नगर के ज्ञान बैंकट हाल के स्वामी समाजसेवी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रजनीश कुमार गुप्ता एडवोकेट का भामाशाह कुटुंब के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाऐ पहनाकर समाज के लिए विषेश सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।
बीती रात ज्ञान बैंकट हाल में आयोजित भामाशाह जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने भी श्री गुप्ता की समाज हित के लिए किऐ कार्य की तारीफ की।
डॉ संतोष कुमार गुप्ता, शंकर गुप्ता, संजीव गुप्ता ने प्रदेश सचिव रजनीश गुप्ता एडवोकेट के बारे में कहा कि जब भी समाज को गुप्ता जी की आवश्यकता होती है वह तन-मन-धन से समाज के लोगों के लिए खड़े मिलते हैं।
कार्यक्रम में श्री गुप्ता ने मुख्य अतिथि के साथ ही वृद्धजनों को सम्मानित भी किया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

