उझानी में भामाशाह की जयंती समारोह में सम्मानित हुए समाज के वृद्धजन, व्यापारी।
उझानी बदांयू 30 जून।
नगर के ज्ञान बैंकट हाल में दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह देश प्रेम की भावना के साथ मनाई गई। यहां भामा शाह की राष्ट्र भक्ति पर भी चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने देश के गौरव भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। ओर कहा कि दानवीर शिरोमणि भामाशाह ने राष्ट्र के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था। भामाशाह जैसे महापुरुषों के कारण देश सुरक्षित और समर्थ हुआ है। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भामाशाह के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान समाजोपयोगी कार्य करने वाले वृद्ध जनों में वृंदावन लाल गुप्ता,महेश चंद्र गुप्ता, यतीन्द्र कुमार गुप्ता रिटायर्ड जिला जज, बीरेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार चौधरी, भगवान दास, महीपाल गुप्ता,डाॅ आलोक कुमार गुप्ता, सुदर्शन लाल, राकेश स्वरूप गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता सहित 30 वृद्धजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
व्यापारी वर्ग से रजनीश गुप्ता, सुधांशु गुप्ता,संजीव गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, अशोक सांवरिया, प्रेमी राजन आदि को भी आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीश गुप्ता एडवोकेट व संचालन डॉ संतोष कुमार गुप्ता व सुधांशु गुप्ता ऐडवोकेट ने किया।
आयोजकों में संजीव गुप्ता,संतोष गुप्ता,संजय गुप्ता,शंकर गुप्ता ,अनुज गुप्ता, झिलमिल गुप्ता, आदित्य गुप्ता,मितांशु गुप्ता , संदीप आदि ने मुख्य अतिथि व भाजपा के जिला अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर शंकर गुप्ता रूद्र , प्रभात गुप्ता,अजय चौधरी , प्रमोद कुमार गुप्ता रिषव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

