10:55 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में धूमधाम के साथ निकाली गई कुल शिरोमणि भामाशाह की शोभायात्रा

राज्य सूचना आयुक्त स्वंत्रत प्रकाश गुप्ता ने किया शुभारम्भ।

उझानी बदांयू 29 जून।

बाइपास स्थित कृषि उत्पादन मंडी के पास से निकलने वाली दानवीर कुल शिरोमणि भामाशाहा महाराज जी की विशाल शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने रिविन काटकर किया

मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता,रजनीश गुप्ता ऐडवोकेट, सुधांशु गुप्ता ऐडवोकेट, संजीव गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, शंकर गुप्ता ,अजय गुप्ता आढती ने संयुक रूप से पूजा अर्चना कर व भामाशाह की आरती उतारकर शोभायात्रा को रवाना किया।

इस अवसर पर दानवीर भामाशाह शोभायात्रा के मुख्य अतिथि श्री गुप्ता का समाज के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा मंडी समिति बाइपास से कश्यप पुलिया,कछलारोड, बदांयू रोड होती हुई ज्ञान वेंकट हाल पहुंची। जहां एक सामाजिक कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई।

शोभायात्रा का पूरे शहर में जगह जगह स्वागत हुआ। हर समाज के लोगों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शंकर गुप्ता रूद्र,महेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदीप चोधरी,अजय चोधरी, राजीव गुप्ता ऐडवोकेट , योगेन्द्र गुप्ता, नितिन गुप्ता,राजीव गुप्ता, सर्वेश गुप्ता,रिषव गुप्ता, विपुल गुप्ता,प्रमोद गुप्ता,कमल गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस