उझानी बदांयू 29 जून।
है ना अजीब संयोग इस समय मां दुर्गा के गुप्त नवरात्र चल रहे हैं। अपने गांव नरऊ में नगर पालिका के गंदे पानी को रोकने को 9 बालिकाएं आज क्रमिक अनशन पर सहभागिता कर रही है।
शायद बदायूं जनपद के इतिहास में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला है कि नरऊ के गंदे पानी की समस्या को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठी मां दुर्गा का स्वरूप 9 बालिकाएं जिनको ना राजनीति की समझ है, ना धरना प्रदर्शन की इतनी समझ अवश्य है कि इस गंदे पानी से उनका भविष्य जुड़ा है।
इस समय गुप्त नवरात्र चल रहे हैं मगर नरऊ गांव में जा रहे उझानी के गंदे नाले को रोकने को गांव की मधू, खुश्बू,सुख देवी, गोमती, नैन्सी, कृशिका सोलंकी, तनिष्का सोलंकी, मिष्टी चौहान,व शैजल प्रसाशन से गुहार लगा रही है कि हमारे आने वाले भविष्य से खिलवाड़ ना कर इस गंदे पानी को रोकिए।
राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

