10:10 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कादरचौक मार्ग पर जस- की- तस पडा है गिरा पेड़

उझानी बदांयू 28 जून।
तीन दिन बीतने के बाद भी उझानी कादरचौक मार्ग पर गिरे पेड को सडक से हटाने को किसी विभाग ने जिम्मेदारी नहीं ली है। भले ही वाहनों को चक्कर काटकर गंतव्य को जाना पड़े।

तीन दिन पहले एक पेड रेलवे स्टेशन के सामने गिर गया लोगों ने नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी विभाग व रेलवे के अधिकारियों को अवगत भी करा दिया कि गिरे पेड़ को हटवाया जाऐ। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। वाहनों को पंखा रोड से निकलना पडता है इससे वहां जाम लगता है।

मगर किसी विभाग ने आज तक उस पेड़ को रास्ते से हटाने की जरूरत महसूस नहीं की। पहले भी एक आंधी से गिरे पेड़ को आठ दिन बाद नगरपालिका के कर्मचारियों ने हटाया था। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रास्ते में गिरे पेड़ को हटवाने को जिम्मेदार विभाग को आदेशित करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस