उझानी बदांयू 27 जून ।
कस्बे के बदायूं रोड स्थित पेट्रोल पंप व बदायूं दिल्ली हाइवे पर अन्ना गोवंशों का जमावड़ा बड़ी समस्या बन गया है। पूरा दिन और विशेषकर शाम के समय सैकड़ों गोवंश सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। गोवंशों से वाहन टकराने पर हादसे हो रहे हैं। जिसमें शहर सहित हाइवे पर भी लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
नगर पालिका द्वारा संचालित कान्हा गौशाला की स्थिति सिर्फ कागजों में बेहतर दिखती है, वास्तव में अन्ना गोवंश भूख से बेहाल होकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। इनकी देखभाल और संरक्षण को लेकर पालिका कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही है।
खास बात यह है कि अन्ना मवेशियों को पकड़ने के लिए पालिका के पास एनिमल कैप्चर वाहन परिसर में खड़ा जंग खा रहा है। जबकि शहर में भी सड़कों पर आवारा गोवंशो का आतंक है।
कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस लापरवाही पर संज्ञान लेने और गोवंश संरक्षण की मांग की है। जिससे होने वाले हादसों में कमी आ सके।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

