12:00 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- भाजपा नेता आलोक अग्रवाल को पितृ शोक

उझानी-बदायूं 27 जून।
नगर के भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष आलोक अग्रवाल सर्राफ के वयोवृद्ध पिता शिवशंकर अग्रवाल का आज सुबह निधन हो गया।

शापिंग सेंटर सिथ्ति शिवशंकर अग्रवाल आलोक अग्रवाल सर्राफ फर्म के स्वामी शिवशंकर अग्रवाल आठ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह उनके निधन का समाचार सुनते ही भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी,पं दिनेश चंद्र पाठक, पुरूषोत्तम दास वार्ष्णेय,मुकेश गुप्ता, संजीव सक्सेना, बंटी अग्रवाल, राहुल शंखधार आदि ने उनके निवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

आलोक अग्रवाल ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस