उझानी बदांयू 26 जून।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी ने पड़ोसी गांव ननाखेड़ा के जीनेश कश्यप पुत्र तोती राम पर 23 जून की रात अपनी 14 बर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपी के सम्पर्क में लड़की थी वह मोबाइल पर बातचीत करती थी। 23 जून को घर के सदस्य सोते रहे वह बेटी को लेकर भाग गया। एक बार बेटी ने मोबाइल से बात करने की कोशिश भी की मगर किसी ने फोन काट दिया। पीड़िता ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच सबइंस्पेक्टर कपिल कुमार को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

