5:12 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – राशन लेने गये युवक की कोटेदार से मारपीट, फरसा मारने का आरोप रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 26 जून।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंद निवासी योगेश कुमार ने कोतवाली में गांव के ही अनिल व उसके पिता प्रेमपाल पर बिना अंगूठा वेरीफिकेशन के राशन लेने पर कोटेदार पिता चंद्रभान को मारपीट कर फरसा मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में योगेश ने लिखा कि दो दिन पहले शाम 7 बजे आरोपी अनिल राशन लेने आया चार बार अंगूठे का मशीन द्वारा वेरीफिकेशन ना होने पर पिता चंद्रभान ने राशन देने से मना कर दिया। आगबबूला होकर गया अनिल अपने पिता प्रेमपाल के साथ आ धमका व पिता को फरसा मारकर घायल कर दिया बीच-बचाव में गांव वाले भी आ गये। इसी बीच किसी तरह अनिल के भी चोट आ गई।

सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दर्ज रिपोर्ट की जांच एसएसआई रिंकू सिंह करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस