उझानी- नरऊ की समस्या समाधान को प्रसाशन गंभीर नहीं, आज पांचवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
गंदे पानी के निकास को नगरपालिका को देखना होगा अलग रास्ता – ओमकार सिंह।
उझानी बदांयू 25 जून।
शहर के गंदे पानी के नाले के निकास को नरऊ के तालाब में गिरने से रोकने को कांग्रेसियों संग ग्रामीणों का क्रमिक अनशन आज पांचवें दिन भी जारी रहा आज अनशन पर 7 लोग बैठे जिन्हें शाम को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
ज्ञात रहे कि कांग्रेसियों संग अचौरा, मिहीलाल नगला,नरऊ, मलिकपुर के सेकडो ग्रामीणों ने बदायूं के आंबेडकर पार्क में बीते दिनों धरना दिया एसडीएम सदर ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाऐगा। लेकिन एसडीएम महोदय ने आज तक भीषण गर्मी में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों से मिलना भी मुनासिब नहीं समझा, लगता है प्रसाशन को कोई चिंता ही नहीं।

आज सुबह से क्रमिक अनशन पर बैठे बलवीर सिंह, हेम सिंह, राजाराम, लोकेन्द्रसिंह, शेलेन्द्र सिंह उर्फ लालू, योगेन्द्र सिंह व मुन्ना लाल को शाम 5 बजे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह ने जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। बोलते हुए ओमकार सिंह ने कहा देखते हैं प्रसाशन इन ग्रामीणों की समस्या पर कब तक गोर नहीं करता। क्रमिक अनशन यूं ही चलता रहेगा। जब तक नगर पालिका के नाले का रूख नरऊ तालाब से भैंसोर नदी तक नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि हाइवे में किसी कीमत पर पाइप डालकर गंदे पानी को नरऊ तालाब में नहीं आने दिया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

