11:55 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सड़क के गड्ढे दे रहे ‘जख्म’, आवागमन में हो रही परेशानी

उझानी बदांयू 25 जून।
नगर की कई सड़कों पर बीचोंबीच गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी तो हो ही रही है। इसके साथ ही इन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल भी हो रहे हैं। लोगों ने जल्द सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की है।

नगर के पंखा रोड स्थित एमजीपी कालेज की सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां टेलीकॉम कंपनी ने तार डाल कर ऐसा ही छोड़ दिया है, मार्ग लंबे समय से ऊबड़-खाबड़ है। मार्ग पर गड्ढे भी हो गए हैं।

यहां से थोड़ी दूर भूरे हलवाई के पास मोड पर बीचोंबीच गड्ढे हो गए हैं। सडक की लोहे की सरिया निकल आई है, इस सडक पर रेलवे की लोडिंग अनलोडिंग के चलते भारी वाहनों का हर समय आना-जाना रहता है इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।

यही हाल बिल्सी रोड तिराहे का है, जहां पर काफी समय से गड्ढे हो गए हैं। जिन्हें दुकानदारों ने मिट्टी डालकर भर दिया है, घंटाघर से नीचे उतरते ही स्टेशन रोड का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बारिश का पानी भरते ही राहगीरों के कपड़े खराब होते हैं।

टेलीकॉम कंपनी ने तार डाल कर ऐसा ही छोड़ दिया है, पिछले चार महीने से सडक में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।- अजीत साहू, एमजीपी ग्राउंड निवासी।

पोस्ट आफिस के सामने वाली सड़क से अक्सर गुजरना पड़ता है। एक साल से ज्यादा समय से आधी सड़क उखड़ी पड़ी है। गिरने का डर बना रहता है। – हीरालाल वार्ष्णेय स्टेशन रोड।

नगर के पंखा रोड की हालत खस्ता है। सड़क के बीचों बीच गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं। – रामेश्वर यादव, निवासी पंखा रोड।

रेलवे स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। सड़क की स्थिति बहुत दयनीय है। कई वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
भानु यादव, निवासी स्टेशन रोड।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस