12:11 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – योग शिविर में मधुमेह में फायदेमंद योगासनों का अभ्यास कराया

उझानी बदांयू 19 जून।

नगर के पंडित भगवान दास पैलेस में पतंजलि योग समिति हरिद्वार की योगाचार्य योगिनी आद्या की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग दिवस के तीसरे दिन मधुमेह में फायदेमंद योग आसनों का अभ्यास कराया गया।

हनुमान चालीसा की धुन पर सभी योग साधकों को प्राणायाम कराया, जिससे योग शिविर में अलौकिकता मय माहौल हो गया। डायबिटीज में लाभकारी आसनों में मंडूकासन, योगमुद्रासन और कपालभाति, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी, उद्गीथ और उज्जयी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसके साथ-साथ जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम भी कराए गए।

योग शिक्षक डाॅ प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए योग और प्राणायाम के साथ-साथ सही आहार का पालन करना भी आवश्यक है। प्राणायाम को तेज-तेज करने से हमारे शरीर में ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो कि असाध्य रोगों में बहुत ही लाभकारी है। बताया कि योग करने से पहले, किसी योग प्रशिक्षक से सलाह लेना बेहतर है। खासकर यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो
योग धीरे-धीरे और आराम से करें, और किसी भी आसन में जबरदस्ती न करें।

योगाचार्य आद्या ने कहा कि मधुमेह रोगियों को सुबह खाली पेट नींबू-पानी पीना चाहिए। लौकी का सूप या जूस का सेवन भी करना चाहिए। मेथी पाउडर, लहसुन, करेला, लौकी और गुनगुने पानी का सेवन भी लाभदायक है। साथ ही खाने के एक घंटे बाद पानी पीना और अनाज-चावल कम खाना भी मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।


विज्ञापन एक्सप्रेस