उझानी बदांयू 19 जून।
नगर पालिका द्वारा 13 जून को प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया गया, लेकिन यह अभियान औपचारिकता में सिमट कर रह गया। पालिका की टीम ने कुछ दुकानों पर पहुंचकर कुछ किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की और एक दुकानदार पर 500 रुपये जुर्माना लगाकर कार्रवाई पूरी कर दी।
जानकारी के अनुसार,13 जून की शाम करीब चार बजे पालिका की 7-8 कर्मचारियों की टीम ने नगर पालिका से महज 50 मीटर दूर कुछ दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। अभियान की शुरुआत तो बड़े उत्साह से हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह फोटो खिंचवाकर खत्म कर दी।
स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को इस अभियान की भनक तक नहीं लगी। न तो पॉलिथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई और न ही जागरूकता के कोई उपाय किए गए।
टीम ने कुछ छोटे दुकानदारों से पॉलिथीन के थैले जब्त किए और एक व्यापारी पर जुर्माना लगाया, फिर अधिकारियों ने फोटो खिंचवाई और अभियान की औपचारिक रिपोर्ट तैयार कर ली।
शासन द्वारा नगर निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि संघन अभियान चलाकर पॉलिथीन उपयोग पर कड़ाई करें, दुकानदारों को जागरूक करें, बैठकें आयोजित करें और नियमित निगरानी करें।
लेकिन पालिका का यह अभियान जिम्मेदारी की बजाय खानापूरी नजर आया। इस दौरान अभियान में ईओ अब्दुल शबूर , खाद्य व सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी के साथ संजय गोतम सहित 5 कर्मचारी भी शामिल रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

