उझानी बदांयू 17 जून। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई ) द्वारा बनाए जा रहे सिक्स लेन बाइपास पर उझानी नगर पालिका के नाले के नरऊ तालाब में जाने वाले गंदे पानी को रोकने को अब बंद नहीं किया जाऐगा। बताते हैं कि मोटे-मोटे पाईप के जरिए पानी के निकास का रास्ता बनाया जाएगा।
ज्ञात रहे कि छतुइया गांव से राजकीय मेडिकल कालेज के पास तक सिक्स लेन के बाइपास को पिछले दिनों मिट्टी डालने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

दशकों पहले से उझानी के नालों का पानी नरऊ के तालाब में गिरने से किसानों की उपजाऊ ज़मीन भी तालाब की जद में आ गई। पिछले वर्षों में गांव के नल का पानी भी पीने लायक नहीं बचा। पिछले सालों में कई लोगों की मौत पीलिया रोग से हो चुकी थी। तब सरकार ने शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए जल जीवन मिशन के तहत पानी का ओवरहेंड टेंक बनाकर ग्रामीणों की समस्या का कुछ हल निकाला।
बाइपास पर मिट्टी के भराव से ग्रामीणों को भरोसा रहा कि अब नाले को बंद कर दिया जाऐगा। आज नगर पालिका परिषद के ईओ अब्दुल शबूर व खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर पानी के निकास को बंद ना करने को कहा तो बताते हैं कि नाले के पानी के निकास को मोटे-मोटे पाइप डाल कर चालू रखा जाऐगा।

नरऊ तालाब के पानी को रोकना फिलहाल संभव नहीं है, एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर पाइपों द्वारा पानी के निकास की व्यवस्था की गई है- अब्दुल शबूर ईओ नगरपालिका परिषद उझानी।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

