1:15 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

गरीब किसान हितैषी है भाजपा की डबल इंजन सरकार- रजत गुप्ता

उझानी बदांयू 17 जून।

बसौमा मंडल के शक्ति केंद्रों पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गये। बोलते हुए मंडल महामंत्री ई.रजत गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल
सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे।

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शेखूपुर विधानसभा के बसोमा मंडल के फ़ुलासी, नानाखेड़ा , कुआंडाडा शक्ति केंद्रों पर शक्ति केंद्र चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गये। संबोधित करते हुए रजत गुप्ता ने कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन सरकार ने गरीब कल्याण के कई कार्य किऐ। मुख्यमंत्री योगी ने भयमुक्त शासन दिया अपराधियों ने इलाके छोड दिऐ।


इस अवसर पर मंडल महामंत्री सचिन चौहान , भाजपा नेता अजीत सक्सेना ,सेक्टर संयोजक सोमवीर शाक्य,बूथ अध्यक्ष हरेंद्र कुमार,सुधीर सक्सेना और सेकडों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस