उझानी बदांयू 17 जून।
नगर में आज पंडित भगवान दास पैलेस में आयोजित 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया।
श्री वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। और कहा कि निरोग रहने को योग अति आवश्यक है, उन्होंने कहा कि योग शिविर में पतांजलि विश्व विद्यालय हरिद्वार की योगिनी आद्या द्वारा योग करने की सारी बारीकियां सिखाने के साथ किस योग को करने से कोन-कोन से फायदे होंगे यह जानकारी भी दी जाएगी। सभी को योग शिविर से नियमित जुड़ने का आव्हान किया।
इस अवसर पर राजन मेंदीरत्ता, सचिन अग्रवाल, गिरीश पाल सिसोदिया, प्रभात राजपूत, डाॅ प्रभाकर मिश्रा, राहुल शंखधार, मोर सिंह लोधी, जय पाल थरेजा,अरविंद शर्मा, राधेश्याम, डॉ आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे पं. किशन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

