4:20 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बारिश का कहर- बरेली कासगंज ट्रेक पर ट्रेनें पांच घंटे तक लेट,कई के निरस्त होने की सूचना

बरेली सिटी, जंक्शन रेलवे लाइन पर 5 फीट तक पानी भरा।

उझानी में बरेली जाने वाली ट्रेन समय से आई, कासगंज वाली लेट,बरेली सिटी, मकरंदपुर, घटपुरी,बमियाना,रामगंगा पर रोकी गई।

उझानी बदांयू 16 जून।

बरेली में बारिश के कहर के कारण सिटी स्टेशन व जंक्शन के बीच रेलवे लाइन पर पांच फिट तक पानी जमा होने के कारण बरेली कासगंज रूट पर आज यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इससे कासगंज से बरेली जाने वाली ट्रेन आई तो समय से मगर जहां तहां स्टेशन पर रोक दी गई। बरेली से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त होने की भी सूचना है।
—————————–
05441 टनकपुर मेला स्पेशल उझानी आई समय से मगर उसे बमियाना स्टेशन पर 6 घंटे रोका गया।————-

ट्रेन संख्या 05062 टनकपुर मथुरा एक्सप्रेस को बरेली सिटी पर 5 घंटे रोका गया उझानी 12.15 पर आई।—————-

ट्रेन संख्या 55311 कासगंज लालकुआं उझानी आई समय से लेकिन गतंव्य तक पहुंचने से पहले पहले घटपुरी फिर बमियाना पर रोक लिया गया।

इसी तरह गाडी संख्या 55308 काशीपुर कासगंज पेसेंजर उझानी 11.44 आने वाली ट्रेन को इज्जतनगर पर रोक लिया गया। 55312 लालकुआं कासगंज जो उझानी 3.24 पर आनी थी वह दोहना स्टेशन पर खड़ी है।

आज बारिश के चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडा। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरेली से कासगंज जाने वाली कुछ सवारी गाड़ियों को निरस्त किया गया है। वहीं कासगंज से आने वाली ट्रेंनों को बमियाना, मकरंदपुर, घटपुरी पर रोक लिया गया है बरेली सिटी स्टेशन पर पम्पिंग सेट से रेलवे लाइन पर जमा पानी को निकालने का काम जारी है। ट्रेक से पानी हटने के बाद ही गाड़ियों को चलाया जाऐगा।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस