उझानी बदांयू 15 जून।
आज नगर जिला बदायूं स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व गौ रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र पुंडीर के आदेशानुसार विश्व गोरक्षा संघ के प्रदेश सचिव संजीव मौर्य ने बैठक का आयोजन किया।
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव के आदेश अनुसार जिला बदायूं एवं नगर उझानी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें आदर्श सिंह यादव को प्रदेश संरक्षक अनिल ठाकुर को जिला मंत्री ,बदायूं नगर अध्यक्ष हेतु रूपेश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगर उपाध्यक्ष राहुल सिंह, नगर मंत्री हर्ष कश्यप, नगर मंत्री प्रेम यादव नगर सचिव नागेंद्र पाल सिंह को नियुक्त किया गया। जिला मंत्री अनिल ठाकुर के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। आचार्य अतरसिंह यादव की मोजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहना कर स्वागत किया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

