आज अलीगढ़ में हुआ शपथग्रहण समारोह।
अवधेश वर्मा को प्रदेश मंत्री का दायित्व,एमएम लोधी बने युवा नगराध्यक्ष।
उझानी बदांयू 15 जून।
उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने नगर निवासी राजकुमार बंसल को प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं अवधेश वर्मा को प्रदेश मंत्री का दायित्व सोंपा है। आज अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही श्री बंसल व वर्मा ने पद की शपथ ली।
युवा कोषाध्यक्ष विशाल गेरा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल ने कार्यकारिणी का गठन कर दिया है, जिसमें सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद इरफान व प्रकाश बाबू माहेश्वरी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं कोषाध्यक्ष संजीव आजाद,युवा अध्यक्ष एमएम लोधी अजीत साहू युवा महामंत्री का दायित्व संभालेंगे।
सभी व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्री बंसल व अवधेश कुमार वर्मा के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया ।
श्री बंसल ने कहा कि व्यापारियों की समस्या सामाधान को सभी कार्यकर्ता तत्परता से कार्य करें। क्योंकि व्यापार मंडल का यही उद्देश्य है कि व्यापारियों की छोटी मोटी समस्या को हल कराने में अधिकारियों से वार्ता कर उसका निदान प्राथमिकता से कराऐ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

