उझानी बदांयू 15 जून।
बदायूँ जिले के उझानी निवासी शमशाद हुसैन के पुत्र मोहम्मद उवैस ने नीट की परीक्षा में 1181 रैंक प्राप्त कर उझानी नगर का नाम रोशन किया है। उवैस की इस कामयाबी पर उसके घर में उत्सव जैसा माहौल है। वाकई में भारत सरकार की सबसे कठिन नीट परीक्षा को उवैस ने क्वालीफाई किया है। उसके घर पर शुभचिंतकों, नाते रिश्तेदार बधाई देने आ रहे हैं।
नगर के मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी मोहम्मद उवैस ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों, माँ अंजुम आरा ,पिता शमशाद हुसैन को दिया ।
मोहम्मद उवैस के पिता हजरतपुर में बेसिक अध्य्यापक के पद पर कार्यरत हैं ।
मोहम्मद उवैस ने बताया कि उसका लक्ष्य एमबीबीएस कर निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

