3:26 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी जेसीबी ने इको कार को रोंदा,दो घायल।

उझानी बदांयू 14 जून।
दिल्ली हाइवे स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंडा नरसिंहपुर गांव के समीप आज सुबह एक इको कार को जेसीबी ने रोंद दिया जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गये। एक को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बताते हैं कि उसहैत निवासी शाजिद 25 पुत्र मैदान शाह इको कार से बदायूं की तरफ जा रहा था। उसमें सहसवान के सद्दाम 23 पुत्र शाहिद भी बैठे थे। कुंडा नरसिंहपुर गांव के पास जेसीबी ने टक्कर मार दी जिससे सद्दाम व शाजिद घायल हो गये वही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां सद्दाम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस