*उझानी में बार-बार बिजली कटौती से टूट रही नींद, थकावट शरीर दर्द के रोगी बढ़े।*************
उझानी बदांयू 14 जून।
भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से रात में लोगों की नींद टूट रही है। ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में सोडियम की भी कमी हो रही है। लोगों की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ रहा है। इससे अस्पताल की ओपीडी में थकावट, शरीर में दर्द की समस्या वाले मरीजों की संख्या 10 फीसदी बढ़ गई है।
इन दिनों अधिकतम तापमान जहां 43 से 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं, रातें भी काफी गर्म हो रही है। दूसरी तरफ, विद्युत कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।
खासकर रात में लगातार हो रही विद्युत कटौती से लोग सो नहीं पा रहे हैं। सीएचसी के फिजीशियन डॉ.राजकुमार गंगवार ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को रोजाना रात में सात घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इन दिनों ओपीडी में आने वाले 10 फीसदी मरीज शरीर में दर्द, सुस्ती, जल्दी थकावट, चिड़चिड़ापन और कार्यक्षमता में गिरावट की समस्या लेकर आ रहे हैं। जबकि, पहले इस तरह की समस्या वाले इक्का-दुक्का रोगी ही आते थे।
कुछ मरीज ये भी बताते हैं कि रात में सो न पाने से उन्हें बेचैनी और घबराहट भी शुरू हो जाती है। अधिकांश पहले से ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित होते हैं। ऐसे मरीजों की बीपी की दवा की डोज भी बढ़ानी पड़ती है। प्राईवेट अस्पताल के डाॅ इवा फरमान ने बताया कि गर्मी के दिनों में पसीना ज्यादा आने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है। इससे उन्हें कमजोरी और बदन दर्द की समस्या होने लगती है। इस तरह की समस्या वाले मरीज बढ़ गए हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
………………………..रोजाना चार से पांच लीटर पानी पिएं।
शरीर में नमक की कमी न होने दें।
ओआरएस पीते रहें।
राजेश वार्ष्णेय एमके।

राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com