सुबह 10 बजे से बैठे खाताधारक परेशान , दोपहर 1 बजे हुआ भुगतान।
उझानी बदांयू 4 जून।
नगर के स्टेशन रोड स्थित पोस्टआफिस की मेन ब्रांच में आज दोपहर खाताधारकों के सब्र का बांध टूट गया। अपने एकाउंट से रूपये निकालने आऐ महिला/पुरूष खाताधारकों ने एक बजे तक केशियर के ना आने पर भाकियू भानु गुट के प्रदेश महासचिव अनवीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
खाताधारकों में पप्पू,रोशन लाल , सुदामा देवी,सुरज वती ने बताया कि आज वह अपने खाते से जरूरत अनुसार रूपये निकालने को पोस्टआफिस आऐ। भीषण गर्मी में बैठे बैठे व्याकुल होने पर पोस्ट मास्टर से पूछा तो बोले कि कैशियर के आने पर पेमेंट किया जाऐगा।
किसी ने भाकियू ( भानु ) के प्रदेश महासचिव अनवीर सिंह को मोबाइल से बुला लिया। अनवीर सिंह ने बताया कि डाकघर में कोई कर्मचारी सीधे मुंह बात नहीं करता पूछने पर बताया कि कैशियर नहीं आया इसलिए भुगतान नहीं हो सकता। आने पर पेमेंट किया जाएगा।
गुस्साए खाताधारकों ने भाकियू कार्यकर्ताओं संग प्रदर्शन किया , प्रदर्शन के बाद दोपहर 1 बजे खाताधारकों को भुगतान किया गया।भाकियू ने जिलाधिकारी से मांग की कि नगर के मुख्य डाकघर की व्यवस्थाऐ दुरूस्त कराई जाऐ। वर्ना भाकियू धरना-प्रदर्शन को बाध्य होगी। इस मौके पर रामावतार, रामविलास,रोशन, विपिन पटेल, ओमप्रकाश, लटूरी, सत्यदेव, नन्हे,रेखा, रानी आदि मौजूद रहे।

————–
बोले पोस्टमास्टर – कि कैशियर बदायूं ट्रेनिंग पर गये है आते ही पेमेंट करा दिया जाएगा खाताधारकों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी – अश्विनी माहेश्वरी, पोस्टमास्टर उझानी ।——-*–** राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

