बुलाने पर ना आई किशोरी तो अश्लील वीडियो की वायरल,पांच युवकों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने भेजा जिला महिला अस्पताल।———————– गांव में चर्चा है कि बीती रात जानकारी होते ही चार आरोपियों को पुलिस ने पकड लिया है।
उझानी बदांयू 3 जून।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच लडको ने एक नाबालिग किशोरी का रेप करते वीडियो बना लिया। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह एक साल से किशोरी का शोषण करते रहे। 1 जून को मोबाइल से बुलाने के बाद भी किशोरी नही पहुंची तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो पीड़ित किशोरी के चाचा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोप कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने को बदायूं महिला अस्पताल भेजा है। वहीं आरोपियों की धर-पकड़ को टीम लगा दी है।——————-
किशोरी के चाचा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसकी भतीजी एक साल पहले बकरी चराने खेत पर गई जहां गांव के तीन लड़कों में ने उसके साथ गेंगरेप किया, एक ने वीडियो बना ली। चारों आरोपियों ने एक अन्य दोस्त को भी वीडियो शेयर कर दी। आरोप है कि पांचों एक साल से वीडियो को वायरल करने का भय दिखाकर लगातार किशोरी का योन शोषण करते रहे।
1 जून को आरोपियों ने किशोरी को फिर बुलाया, अपने साथ हो रहे अनेतिक कार्य से तंग आ चुकी किशोरी के ना जाने पर वीडियो वायरल कर दी, जानकारी होने पर परिजनों ने किशोरी से पूछा तो उसने हकीकत बता दी। आज किशोरी के चाचा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने चार आरोपियों को धर-दबोचा व पूछताछ कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

