बदांयू 3 जून।
वाह रे स्वास्थ्य विभाग तेरे खेल निराले, उझानी सीएचसी के अधीक्षक कार्यालय में शराब मुर्गा पार्टी की जांच पहले से विवादित रहे एसीएमओ मोहन झा को सोंपी गई है। क्या आपको लगता है कि सरकारी कार्यालय में इस तरह की पार्टी की निष्पक्ष जांच होकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ?।
ज्ञात रहे दो दिन पहले उझानी सीएचसी के अधीक्षक डॉ राजकुमार गंगवार के आफिस में शराब पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ था। समाचार पत्रों में खबरें छपने के बाद सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा ने जांच को एसीएमओ डॉ मोहन झा को नियुक्त किया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होना सुनिश्चित होगा।
ज्ञात रहे कि यह वही डाॅ मोहन झा है जिनकी शिकायत लेकर जिले के चिकित्सकों ने सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता से शिकायत की थी कि वह आऐ दिन जांच के नाम पर परेशान करते हैं। उस वक्त डॉ झा स्वास्थ्य विभाग की झोलाछाप छापामार अभियान टीम के प्रभारी थे। शिकायत के बाद सीएमओ ने विधायक श्री गुप्ता के कोप से बचने को उन्हें पदमुक्त कर दिया था। जिससे विवाद पर विराम लग जाऐ। डॉ झा की जगह डॉ पवन कुमार को जिम्मेदारी दी गई।
अब फिर एक विवादित, इसलिए कि आफिस की मेज पर शराब की बोतल व भगोने में मुर्गा दिखाई दे रहा है मगर कुर्सियां खाली है। हां अंदर एक गैस चूल्हा रखा दिखाई दे रहा है। अगर किसी अन्य ने अधीक्षक के आफिस में पार्टी की होगी तो इतनी हिम्मत नहीं कि मुर्गा बनाने को गैस चूल्हा भी रख ले, बहरहाल जो भी हो जांच के बाद साफ होगा पहले से विवादित रहे एसीएमओ द्वारा जांच में सही तत्थ निकल कर आऐ ऐसा लगता नहीं ?। सिर्फ इस प्रकरण पर लीपा-पोती करने का प्रयास किया जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

