12:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

दोपहर में आती तो है, रूकने में नखरे दिखाती है — बिजली की ट्रिपिंग से उपभोक्ता दुखी

उझानी बदांयू 31 मई।
नगर में दोपहर दो बजे जाने के बाद बिजली 4 से 5 बजे के बीच आती तो है लेकिन रूकती नहीं लो-वोल्टेज व हर पांच से दस मिनट बाद होने वाली ट्रिपिंग से उपभोक्ता दुखी हो गये है।

शहर में बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ता दुखी नजर आता है। स्टेशन रोड, कछला रोड पर सुबह के वक्त सप्लाई सुचारू रूप से दोपहर दो बजे तक चलती है ट्रिपिंग तो होती है मगर एक दो घंटे के बाद,मगर दो बजे कटौती के बाद शाम 5 बजे के आस-पास बिजली आने के बाद रात आठ बजे तक इतनी बार आती जाती है कि गिनना मुश्किल होता है।
वजह पूछने पर एक कर्मचारी ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते ऐसा होता है। पूछता है नगर का उपभोक्ता नागरिक कि दो बजे के बाद ही ओवरलोडिंग होती है पहले या बाद में नहीं, कहीं ऐसा तो नहीं कि जानबूझकर ऐसा किया जाता है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि महीनों से बिजली की इस आंखमिचौली से लोगों को निजात दिलाने की आवश्यकता है वर्ना लोगों के सब्र का बांध कभी भी टूट सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस