12:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत पति बेटा घायल

उझानी बदांयू 31 मई।
बरेली मथुरा हाइवे पर खाटू श्याम जी मंदिर के समीप एक बाइक पर सवार तीन लोगों को एक बोलेरो कार ने रोंद दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। वहीं पति व बेटा को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज में एडमिट कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासी बीरेंद्र सिंह अपनी बीमार पत्नी वीरावती 58 को दवा दिलाने बदायूं जा रहे थे। खाटू मंदिर के पास बोलेरो कार ने रोंद दिया। बाइक बेटा मुनीष चला रहा था।
टक्कर लगने से वीरावती की मौत हो गई वहीं पिता-पुत्र घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में एडमिट करा दिया वहीं मृतक वीरावती को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। बोलेरो कार को चालक छोड़कर भाग गया कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस