1:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मेंथा फैक्ट्री अग्निकांड- मुनेन्द्र को ना तलाशना, क्या राज है कोई गहरा ?

बदांयू 29 मई।

जिलाधिकारी की जांच टीम, गाजियाबाद की एक्सपर्ट टीम, कमिश्नर की चार सदस्यीय टीम आखिर कब तक, नेताओं के आश्वासन मुनेन्द्र का परिवार कब तक करे सब्र।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मुनेन्द्र को मलवे से ढूंढने पर कहीं राज खुलने का तो नहीं अंदेशा। लोगों का कहना है कि मलबे में कई राज दफ़न है।

प्रसाशन की कार्यप्रणाली से भी लगता है कि उन्हें सिर्फ टीमें बनाने में दिलचस्पी है मुनेन्द्र को तलाशने में नहीं ? आज 9 दिन बाद तक सिर्फ जांच को टीमें बनाई जा रही है। किसी भी अधिकारी ने मुनेन्द्र को तलाश करने को किसी टीम का गठन किया।

प्रसाशन आपदा प्रबंधन की टीम लगाकर मुनेन्द्र की तलाश में लगा दें तो क्या हर्ज।

केन्द्रीय व राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन की टीम गठित रहती है प्रशासन चाहे तो सरकार से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम को लगाने की सिफारिश कर सकता है। मगर ऐसा नहीं हुआ वजह तो प्रसाशन ही बता सकता है।

एक सप्ताह लगेगा मुनेन्द्र की तलाश में – अफजाल, ठेकेदार गाजियाबाद।

आज फैक्ट्री से मलवा हटाने को जुटी गाजियाबाद से आई ठेकेदार की टीम के हेड अफजाल ने बताया कि आज काम तेजी से किया जा रहा है, अगर इसी स्पीड से काम चलता रहे तो एक सप्ताह लगेगा जिस जगह मुनेन्द्र को बताया जा रहा है तलाश करने में, आज उसी चिमनी की जगह पर कार्य चल रहा है। बताया कि यहां मलवा ज्यादा है। हटाने में वक्त लगेगा।


विज्ञापन एक्सप्रेस