उझानी बदांयू 23 मई। कुंडा नरसिंहपुर में बुधवार रात 9 बजे से लगी आग को 6 थानों की पुलिस,100 से ज्यादा दमकल कर्मी,11 पानी के टेंकर व 20 लाख लीटर पानी भी आज 40 घंटे बाद तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं कर पाऐ। अब भी फायरकर्मी लगातार पानी की बौछार कर काबू करने की जुगत में लगे हैं, दमकल विभाग के सीओ ने बताया कि शाम तक पूरी तरह आग को काबू कर लिया जाऐगा।—————————————– दूर दूर खेतों में जाकर गिरे सिलेंडर के टुकड़े, टूटे लिंटर, धमाके से गिरी दीवारें।
उझानी के भारत मिंट एलायड फैक्ट्री में बुधवार रात को लगी भीषण आग से सिलेंडर व ड्रमों के टुकड़े दूर जाकर गिरे। कई मकानों की दीवार गिर गई। वहीं कई के लिंटर धाराशाई हो गये।—————————————— सभी को मिलेगा मुआवजा – डीएम।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि पहले आग पर काबू करना प्राथमिकता है। बाद में राजस्व विभाग से सर्वे कराकर नुकसान का आंकलन कर सभी को सरकार से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाऐगा।——————

3 गांवों,व पडोस की बस्ती में दो रात रही दहशत।
बुधवार की रात फैक्ट्री में लगी आग से कुंडा नरसिंहपुर,अथ्थैया, भवानी पुर, सहित बालाजी पुरम के साथ फैक्ट्री के पास बनी नई बस्ती में दो रातें लोगों ने दहशत में काटी। अब भी कुछ परिवार दूसरे गांव नाते-रिश्तेदारों के यहां पहुंच गये है। प्रशासन ने ऐहतियात गांव व बस्ती को खाली कराया था। क्योंकि नाईट्रोजन टेंकर के फटने से बडा हादसा होने का अनुमान था। ग्रामीणों ने भी प्रसाशन को पूरा सहयोग किया।———————-
फैक्ट्री के आसपास खेतों में मक्का, अरबी,व सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को भी नुकसान हुआ है। पानी की बहुतायत से फसलें गल गई है।———————–
राजेश वार्ष्णेय एमके।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

