11:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बिचोला के मृतक मजदूर के परिजनों सहित गेट पर जुटे ग्रामीणों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

उझानी बदांयू 22 मई। कुंडा नरसिंहपुर की मेंथा फेक्ट्री पर हुऐ अग्निकांड में मृतक मजदूर मुनेन्द्र के परिजन आज शाम फेक्ट्री गेट पर मुनेन्द्र को ढूंढने की जिद पर अड गये। कोतवाली पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानें तो लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। ज्ञात रहे कि मुजरिया क्षेत्र के गांव बिचोला निवासी मुनेन्द्र बीती रात फैक्ट्री में काम कर रहा था। बताते हैं कि टावर पर ज्यादा उपर होने से वह भाग ना सका‌। आज परिजनों ने उसके शव को निकालने की मांग को लेकर फेक्ट्री गेट को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी तो मजबूर होकर पुलिस को लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ना पडा। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है

विज्ञापन एक्सप्रेस