उझानी बदांयू 21 मई। मानपुर में प्रथम ऐजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया समर कैंप गांव के ही स्वयंसेवी छात्र अनुराग एवं मुतीन खान के निर्देशन में 21 मई से 15 जून तक ग्राम मानकपुर में आकांक्षा सागर के हॉल में यथावत चलेगा। आज बच्चों ने ईश वंदना गाकर समर कैंप की गतिविधियों की शुरुआत की छात्रा आकांक्षा और कनिष्का ने सामूहिक रूप से गीत सुनाया जिससे दर्शकगण मंत्रमुग्द हो गए। कार्यक्रम का सहयोग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ कैंप में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया बच्चों ने प्रथम दिवस में परिचय व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के साथ ही अंकों को पहचाना, छोटा बड़ा , हल्का-भारी, फिट मीटर की जानकारी प्राप्त की व खेल खेल में गिनती पहाड़े याद करने की तकनीकी सीखी।
समर कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था, उत्साहित बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करने के मूड में दिखाई दिए प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि यह समर कैंप बच्चों को गणितीय ज्ञान सीखने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। स्वयंसेवक 15-15 बच्चों को कक्षा 5 से 6 तक गणितीय ज्ञान कराएंगे यह कैंप रौली गांव में कुमारी शिवानी के निर्देशन में नंदन बाबा के बैठक पर शुरू हुआ इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित फरहत खान, हरीश खान, नजिया वी,गार्गी जैन, खुशबू राजपूत एवं श्रीमती तरुणा सिंह, हैदर अली, मोहम्मद मिया, दानिश , सफिया नूर, किरन आदि लोग उपस्थित रहे ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

