उझानी बदांयू 20 मई। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गये*ऑपरेशन सिंदूर*पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शीतल राणा (जिला अध्यक्षा मानव अधिकार संगठन महिला शाखा बदायूं ) एवं श्रीमती रेनू सिंह (क्षेत्रीय महिला मोर्चा मंत्री )के द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कार्यक्रम की संयोजिका कुमारी कामाक्षी रहीं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा नियति वार्ष्णेय द्वारा किया गया ।कार्यक्रम की मुख्यवक्ता श्रीमती जागृति गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर के विषय में अपने विचार विस्तार पूर्वक प्रकट किये। कहा कि आपरेशन सिंदूर को ब्रीफ करना भी भारतीय महिलाओं के लिए गर्व का पल है।
श्रीमती अनीता दुबे ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में बताकर मातृशक्ति के साहसिक कार्य पर प्रकाश डाला।बहिन प्रत्यांशी पाल एवं दीक्षा यादव ने राजमाता अहिल्याबाई के पवित्र जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक रतन कुमार जिंदल का उद्बोधन प्रेरणादायी रहा।
इस कार्यक्रम में मेघा वार्ष्णेय,अनीता दुबे,प्रेम शर्मा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार,अध्यापकगण एवं विद्यालय की छात्राऐं उपस्थिति रहीं।

















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

