उझानी बदांयू 20 मई। नगर में चोरों के होंसले बुलंद हैं कोतवाली पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, अज्ञात चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर निकल जाते हैं पुलिस सिर्फ पीड़ित की रिपोर्ट को जीडी में दर्ज करती है। खुलासा करने में फिसड्डी है। पहले भी नगर में दर्जनों चोरियां हो चुकी है किसी का भी कोतवाली पुलिस वर्कआउट नहीं कर पाई। नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी उमेश चन्द्र राठौर की कछला रोड़ स्थित रुक्मिणी मार्केट में बिसात खाने की दुकान है उमेश ने बताया कि उनकी दुकान की छत पर 80 वाट की सूर्यप्लेट लगा रखी थी। आज सुबह जब उन्होंने दुकान खोलकर लाईट जलाने के लिए जैसे ही बटन दबाया तो लाईट नहीं जली उन्होंने सोचा हो सकता है कि बन्दर ने प्लेट का तार काट दिया हो जब वह ऊपर छत पर देखने गए तो छत पर सूर्य प्लेट में लगे तार छत पर पड़े थे और सूर्य प्लेट गायब थी उन्होंने नीचे आकर आस – पड़ोस के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी तथा डायल 112 व कोतवाली पुलिस को भी फोन द्वारा इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके पीड़ित दुकानदार से तहरीर देने को कहा है।














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

