उझानी बदांयू 10 मई।
महाराणा प्रताप ने कभी भी देश हित और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। वे व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार धारा हैं। यह कहना है केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का। वह शुक्रवार को नगर पालिका के उमंग पार्क में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने घास की रोटी खाकर देश की रक्षा की। उनकी राष्ट्र भक्ति आज भी लोगों गौरवान्वित करती है। लोगों को अपने बच्चों को महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में बताना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ठाकुर अमित प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का आदर्श युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। इससे पूर्व महाराणा प्रताप चौक पर नवनिर्मित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। वहीं से शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान जगह जगह शोभायात्रा पर फूल बरसाए गए। नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने शौर्य से मेवाड़ की रक्षा की। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महराणा प्रताप की वीरता से प्रेरणा लें। इस दौरान मौजूद रहे। वहीं ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने तेरहवीं भोज को एक अभिशाप बताते हुए सजातीय लोगों से इसे बंद करने की अपील की। इस मौके पर प्रभात राजपूत, किशनचंद्र शर्मा,कुशल राघव, रानी सिंह पुंडीर, गिरीश पाल सिसोदिया,शेलेन्द्र सिंह, राहुल शंखधार, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।











badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

