1:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू के माध्यमिक विद्यालयों में भी लगेगे ग्रीष्म कालीन शिविर

उझानी बदांयू 9 मई।

बदांयू जिले के माध्यमिक विद्यालयों में भी ग्रीष्म कालीन शिविर 21 मई से 10 जून तक आयोजित होंगे। शिविर में अलग-अलग दिन अलग-अलग गतिधियां होंगी।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक ग्रीष्म कालीन शिविर आयोजित किए जाएं। शिविर में अलग-अलग दिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। 21 मई को योग, व्यायाम, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर रस्सी कूद गतिविधि आयोजित होंगी। 22 मई को खो-खो व फुटबॉल गतिविधि आयोजित होंगी। 23 मई को रंगोली व मिट्टी कला गतिविधि आयोजित होगी। 24 मई को कॅरियर गाइडेंस की विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इसी शिविर के प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधयां आयोजित कराई जाएंगी।——————– ———–राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस