उझानी बदांयू 7 मई।
सुबह उठते ही ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी होने पर नगर में जश्न का माहौल है। उझानी के निवासियों का कहना है कि भारत अब नया भारत है। देश को आंख दिखाने वालों को कड़ा जवाब देना जानता है।
पहलगाम में 15 दिन पहले हुए आतंकी हमले का भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया। सेना ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए लोग भारतीय सेना की प्रशंसा कर रहे हैं।

भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी का कहना है कि भारत अब नया भारत हे देश का हर नागरिक सरकार के साथ खड़ा है। यदि युद्ध की परिस्थितियां हुई तो देश का हर नागरिक बॉर्डर पर खड़ा दिखाई देगा।

साहूकारा निवासी किशनचंद्र शर्मा ने बताया कि सुहागिन महिलाओं की पहचान उनका सिंदूर ही होता है। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने महिलाओं के सिंदूर पर हमला किया था। सरकार और सेना की ओर से कड़ा जवाब दे दिया गया है। वहीं सर्राफ संजय मित्तल ने बताया कि अब वह भारत नहीं पाकिस्तान को अच्छा पड़ोसी बनकर रहना चाहिए पुरानी कहावत है घर वालों से पहले पड़ोसी मदद को आगे आते हैं।
पुरूषोत्तम दास वार्ष्णेय ने बताया कि मोदी सरकार ने उन्हें सबसे अच्छा उपहार दिया है। आतंकवादियों ने कहा था कि मोदी को बता देना जाकर। अब मोदी ने बता दिया है कि भारत को चुनौती देना कितना कठिन है। सरकार ने जवाब दे दिया है। भारत की ओर आंख उठाने वाले का यही हाल होना चाहिए। ठाकुर अमित प्रताप सिंह बोबी ने बताया कि मोदी सरकार ने हमला करके अन्य देशों को भी संदेश दिया है कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।————————— राजेश वार्ष्णेय एमके।















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

