3:49 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – गोदभराई के बाद तीन लाख ना देने पर शादी से इंकार,चार पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 5 मई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई निवासी चार लोगों पर बेटी की गोदभराई के बाद शादी को तीन लाख की मांग पूरी ना करने पर रिश्ता तोड देने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बेटी के पिता ने लिखा कि शादी का रिश्ता तय करते वक्त कुछ नहीं मांगा। 7-7-24 बेटी को गोद भरने आऐ मिठामई के कन्हई, बेटे जसवीर के साथ आऐ। तब 50 हजार नकद व 17 हजार खातिर दारी में खर्च किए। शादी 5-5-25 की तय हो गई। बाद में एक लाख बाइक को दिऐ। अब तीन लाख ओर मांग रहे हैं। ना देने पर बेटे की शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित ने जसवीर, पिता कन्हई, मां कांति व किशन पाल के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस