उझानी बदांयू 5 मई। उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज बरेली से आई एडी हेल्थ डाॅ पुष्पा ने औचक निरीक्षण किया या खानापूर्ति ?। समझ से परे रहा कि जब वह सीएचसी पर दाखिल हुई तो इमरजेंसी खाली थी ड्यूटी से चिकित्सक नदारद, उन्हें वजह बताई गई कि तीन चिकित्सक आज तैनात हैं एक स्वास्थ्य विजिट पर है दो ओपीडी में मरीज देख रहे हैं। निरीक्षण के दौरान हेल्थ एटीएम खराब देख गुस्सा हुई मगर वजह नहीं पूछी कि लगने के बाद क्यों बंद पडा है। वजह इसको संचालित करने वाले कर्मचारी की कमी, आखिर इसको आपरेट कौन करे। पूरे अस्पताल परिसर व वार्ड में गंदगी ही गंदगी दिखाई दी निर्देश दिए आगे ऐसा ना हो मगर कार्रवाई शून्य। पुरुष वार्ड बना रेन बसेरा यह तो कह दिया इसे अलग बनाओं लेकिन यह नहीं कहा कि अब गर्मियों में इसकी जरूरत ही नहीं। कोल्ड रुम में कूलर लगाने के दिऐ निर्देश वही मरीजों ने कहा कि सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं तो चुप्पी साध ली, एक मरीज ने अस्पताल को रैफर हाॅस्पीटल कहा तब भी कोई जवाब नहीं दिया। एक महिला मरीज ने कहा कि समय से नहीं बैठते चिकित्सक तो बोली डाॅ पुष्पा समय से बैठने को आदेशित कर दिया है। ———***——— राजेश वार्ष्णेय एमके।















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

