12:02 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं एक्सप्रेस की खबर का असर- आखिर कोतवाली पुलिस को दर्ज करनी पड़ी बाइक चोरी की रिपोर्ट

उझानी बदायूं 26 अप्रैल। नगर के मोहल्ला अहीर टौला निवासी हरवंश सिंह पुत्र महाराज सिंह की 21 अप्रैल को दिनदहाड़े चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट दर्ज करने में कोतवाली पुलिस की हीलाहवाली के चलते बदायूं एक्सप्रेस ने प्रमुखता से खबर प्रसारित की। आखिर में कोतवाली पुलिस ने 24 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताते चलें कि 21 अप्रैल को घर के बाहर से दोपहर तीन बजे एक अज्ञात चोर ने हरवंश की बाइक चोरी कर ली सीसीटीवी में चोर कैद भी हो गया। पीड़ित के दो दिन चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 24 की दोपहर बदायूं एक्सप्रेस ने प्रमुखता से खबर प्रसारित की तो दोपहर मे कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर प्रताप सिंह को सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस