3:41 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में संदिग्धावस्था में युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

उझानी बदायूं 24 अप्रैल। नगर के मोहल्ला श्री नारायण गंज की इंदिरा कालोनी निवासी प्रकाश 48 की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। बताते हैं कि प्रकाश अपने घर पर अकेला रहता था। ओर अक्सर शराब के नशे में रहता था। मृतक प्रकाश शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। उसका भाई बीरेंद्र भी दिल्ली में रहता था। बीती रात उसे उल्टीयां होने पर अस्पताल लेकर जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों के कहने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस