9:32 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी मानिकपुर गांव के युवक ने आठ लोगों पर लगाया महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट का आरोप

।*****- उझानी बदांयू 27 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी आकाश बावू ने गांव के ही आठ लोगों पर घर में आकर महिलाओं से छेड़छाड़ सहित मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि कल शाम गांव वापस जाते वक्त आरोपियों ने रास्ते में घेर कर पीटा। बामुश्किल छूटकर भागा तो आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार की महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देकर छेड़छाड़ की व मारपीट करने लगे शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सोंप आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस