8:13 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी सूरजपाल यादव के पिता नरेश पाल यादव पुजारी जी का निधन

।******** उझानी बदांयू 23 जनवरी। उझानी नलकूप विभाग में कार्यरत मुजरिया क्षेत्र के गांव अहमदनगर असोली निवासी सूरजपाल यादव के पिता नरेश पाल सिंह यादव ( पुजारी ) 82 का आज सुबह निधन हो गया। कछला गंगा घाट पर आज शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र राजेश्वर यादव ने बताया कि बीमारी के चलते उन्होंने आगरा के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली । आज दोपहर दिवंगत पुजारी जी के पार्थिव शरीर को गांव असोली लाया गया । जहां अंतिम दर्शन को लोगों का हुजूम लग गया। आज शाम उनका कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस