बदायूं की नब्ज टटोलने आ रहे हैं चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक।
बदायूं :- जिला सह चुनाव अधिकारी आशीष शाक्य ने बताया भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव बहुत तेजी से चल रहे हैं। 10 जनवरी 2025 को जिला अध्यक्ष पद हेतु एवं प्रांतीय परिषद के सदस्यों हेतु नामांकन प्रक्रिया भाजपा कार्यालय बदायूं पर पूरी की जाएगी।
ज़िला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा पूर्व मंत्री उ0प्र0 सरकार और चुनाव पर्यवेक्षक पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल पूर्व सांसद दिनांक 10 जनवरी 2025 को जनप्रतिनिधियों, राज्यसभा सांसद, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी सदस्य विधान परिषद, अध्यक्ष जिला पंचायत, प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, ज़िला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ जनों से राय शुमारी करेंगे।
जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा और पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 09 जनवरी को शाम सर्किट हाउस बदायूं पहुंचेंगे।
उसके बाद 24 घंटे तक बदायूं जनपद में रहकर भाजपा संगठन की नब्ज टटोलेंगे। दोनों अधिकारी 11 जनवरी को लखनऊ जाकर रिपोर्ट सौंपेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

