उझानी कामधेनु गौशाला की श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने सचिन अग्रवाल
।
संरक्षक राजकुमार बंसल ने की घोषणा, पदाधिकारियों ने जताया हर्ष।
उझानी-बदांयू 10 अगस्त ।
श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले भगवान श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संस्था की एक बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी,भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी को महोत्सव का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसकी घोषणा गौशाला कमेटी के संरक्षक व्यापारी नेता राज कुमार बंसल ने की। उन्होंने कहा कि सचिन अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन और भव्य होगा। रामलीला के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में गौशाला कमेटी के अध्यक्ष रतन कुमार जिंदल, पूर्व अध्यक्ष रामलीला कमेटी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा, धनसुख अग्रवाल, विजय गर्ग, साकेत गर्ग,शेखर गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय रामू, विश्वनाथ माहौर, पंडित दिनेश चंद्र पाठक सहित संस्था के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान रामलीला मंचन, झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गौसेवा को लेकर भी विस्तार से मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस बार महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।
अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत होने पर सचिन अग्रवाल ने सभी का आभार जताया और कहा कि सभी के सहयोग से इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
