उझानी: छतुइया फाटक पर गूंजे “हर हर महादेव” के जयकारे, देवनागरी इंटर कॉलेज के भंडारे में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

।
उझानी बदांयू 9 अगस्त ।
सावन के दूसरे रविवार को शिवभक्ति और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। छतुइया रेलवे फाटक के पास देवनागरी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित 9वें विशाल कांवड़ सेवा भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
कॉलेज परिवार ने दूर-दूर से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों और शिवभक्तों की आवभगत की। सुबह 7 बजे से शुरू हुए प्रसाद वितरण में गर्मागर्म भोजन, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई थी। पूरा परिसर “बम-बम भोले” और “हर हर महादेव” के नारों से गूंजता रहा।
इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा भी भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल के साथ पहुंचे और खुद पंक्ति में लगकर कांवड़ियों को भोजन परोसा।
मंत्री जी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था के साथ-साथ सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है।
कॉलेज प्रबंधक राममोहन शर्मा, संकेत मोहन शर्मा, गोपाल शर्मा ने केन्द्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया।
भंडारे को सफल बनाने में गोपाल शर्मा, अवधेश गोयल, आकाश शर्मा सहित सैकड़ों शिवभक्त दिनभर जुटे रहे। भोजन परोसने, पंक्तियां बनवाने और साफ-सफाई में हर कोई बिना रुके सेवा करता दिखा।
आयोजकों के अनुसार इस साल रिकॉर्ड संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर और पानी की व्यवस्था भी की गई थी।
सावन के इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सेवा भाव आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

