3:56 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

सेवा-समर्पण का संगम – उझानी रोटरी क्लासिक के भंडारे में शिवभक्तों ने उठाया लजीज प्रसाद का आनंद

सेवा-समर्पण का संगम – उझानी रोटरी क्लासिक के भंडारे में शिवभक्तों ने उठाया लजीज प्रसाद का आनंद

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया भंडारे का शुभारंभ, रोटेरियन बोले- पर्यावरण के बाद अब मानव सेवा प्राथमिकता।

उझानी-बदांयू 9 अगस्त।

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के बाद अब सेवा सत्कार के संकल्प के साथ मैदान में उतरे रोटरी क्लब क्लासिक के रोटेरियन रविवार को शिवभक्तों की सेवा में जुटे नजर आए। बदायूं रोड स्थित पंजाब कोल्ड स्टोरेज के समीप क्लब द्वारा लगाया गया भंडारा कांवड़ियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

भंडारे में कछला गंगा से जल लेकर लौट रहे और जा रहे कांवड़ियों ने पूड़ी-सब्जी, हलवा, खीर सहित लजीज व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया। कतारबद्ध होकर शिवभक्तों ने सेवा ली और रोटेरियन के आतिथ्य की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था के साथ-साथ सेवा का भी पर्व है। रोटरी क्लासिक ने जिस तरह पर्यावरण बचाने के बाद अब मानव सेवा को चुना है, वह सराहनीय है।

क्लब अध्यक्ष गौरव गर्ग ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल भंडारा नहीं, बल्कि हर कांवड़िए को सम्मान के साथ भोजन और विश्राम देना है।

इस अवसर पर क्लब के सदस्य अजित गोयल, अमित छाबड़ा, अमित गोयल, अमित मित्तल, अमित बंसल, अंकुर गोयल, अश्वनी गोयल, धीरज मित्तल, दिलीप भल्ला, हरि अग्रवाल, करण थरेजा, मनीष अदलखा, मनीष गोयल, राजीव गोयल, राहुल ओबराय, उदय सिंघल, विक्रांत मेंदीरत्ता, विवेक वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन और स्वयंसेवक सेवा में जुटे रहे।

भंडारे में ठंडा पानी, नींबू-शरबत और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई थी। भक्तों ने भंडारे की व्यवस्था देखकर कहा – रास्ते में ऐसा प्रेम और सम्मान मिल जाए तो यात्रा और भी मंगलमय हो जाती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस